फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   congress protested

पूर्व सीएम हरीश रावत पर केस के खिलाफ प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
congress protested
रुद्रपुर में गांधी पार्क पर धरना देते कांग्रेसी। - फोटो : RUDRAPUR
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत के खिलाफ केस दर्ज करने के खिलाफ मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे धरना दिया। उन्होंने पुलिस पर प्रदेश सरकार के इशारे पर मुकदमे दर्ज करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत के खिलाफ षड्यंत्र के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ता इसकी निंदा करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पूर्व सीएम के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू कर देंगे। वहां उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा, कांग्रेस सेवा दल नगर इकाई के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, सरोज रानी, उमा सरकार, रेनू विश्वास मोनिका ढाली, डॉ. सुमित राय, रवि कठेरिया आदि थे।
विज्ञापन

उधर, शांतिपुरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नंबर दो चौराहे पर सीएम का पुतला फूंककर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड में हिटलरशाही चल रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहां प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा, राजेंद्र शर्मा, प्रेम आर्या, सोनू कार्की, विशन कोरंगा, कैलाश जोशी, कृपाल रावत, गोविंद बिष्ट, किशोर, चंदन कोरंगा, नारायण कोरंगा, अतुल वर्मा, दीवान सिंह, गणेश भट्ट, दीपू पांडा, पूरन, गुड्डू पांडे, दीपू, हरीश रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed