{"_id":"6b0b0ed7ffd48070990892a1","slug":"methods-for-alleviating-exam-stress-through-career-counseling-rudraprayag-news-c-5-1-drn1020-1122067-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: कॅरिअर काउंसिलिंग से परीक्षा के तनाव को दूर करने के बताए तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: कॅरिअर काउंसिलिंग से परीक्षा के तनाव को दूर करने के बताए तरीके
Sat, 28 Nov 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sat, 28 Nov 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
साइबर सिक्योरिटी और तकनीक के प्रति जागरूक हुए छात्र-छात्राएं
अगस्त्यमुनि। राजकीय इंटर कॉलेज कंडारा में शनिवार को रिन्यू पावर और सृष्टि फाउंडेशन की ओर से कॅरियर काउंसिलिंग और साइबर सिक्योरिटी विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं को करियर के बेहतर विकल्प चुनने, परीक्षा के तनाव से निपटने और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी गई।
कार्यशाला में रिन्यू पावर के मुख्य वक्ता देवेंद्र सिंह रावत ने कॅरियर काउंसिलिंग की जानकारी दी। उन्होंने कहा विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार भविष्य का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव को सकारात्मक सोच, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास के साथ दूर करने के तरीके बताए।
मुख्य वक्ता पीयूष मैठाणी ने साइबर सिक्योरिटी और आधुनिक तकनीक के पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने और साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन भानु रावत ने किया। अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य उर्मिला चौहान ने की।