{"_id":"6b0b0f7c4ac6cbcc4c058e32","slug":"mock-drills-were-conducted-at-nine-locations-in-the-district-testing-disaster-preparedness-rudraprayag-news-c-5-1-drn1020-1122072-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: जनपद के नौ स्थानों पर मॉक ड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारियां परखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: जनपद के नौ स्थानों पर मॉक ड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारियां परखी
Sat, 28 Nov 2026 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sat, 28 Nov 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग/ फाटा। आपदा प्रबंधन दिवस पर शनिवार को जनपद के नौ स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। भूकंप, भूस्खलन, अग्निकांड और सड़क दुर्घटना के काल्पनिक परिदृश्य बनाकर विभिन्न विभागों की तैयारियों, आपसी समन्वय और बचाव कार्यों की क्षमता परखी गई। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से सभी घटनास्थलों की निगरानी की।
मॉक ड्रिल के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज चंद्रनगर में भूकंप से विद्यालय भवन क्षतिग्रस्त होने का परिदृश्य बनाया गया। अभ्यास में 94 विद्यार्थी प्रभावित दर्शाए गए। इनमें 80 को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, जबकि मलबे में दबे 14 विद्यार्थियों को बाहर निकालने का अभ्यास किया गया। इसी तरह सीएचसी अगस्त्यमुनि में भूकंप के कारण आग लगने की स्थिति में मरीजों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने तथा घायल मरीज को अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया गया।
काकड़ागाड़, जवाड़ी बाईपास और भटवाड़ी सैण में भी सड़क दुर्घटना, भूस्खलन और भवन क्षति के परिदृश्य बनाकर रेस्क्यू अभियान चलाए गए। राजकीय इंटर कॉलेज तिमली बड़मा, फाटा और छेनागाड़ के ग्राम तालजामण में भूस्खलन एवं भूकंप की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। इन स्थानों पर फंसे लोगों को बाहर निकालने, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने, प्रभावित परिवारों के लिए अस्थायी व्यवस्था करने और बाधित संपर्क मार्ग खोलने की प्रक्रिया परखी गई।
विज्ञापन
रैतोली पेट्रोल पंप के समीप वाहन दुर्घटना का परिदृश्य बनाकर भी बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल में जिला प्रशासन, पुलिस, वन विभाग, जल पुलिस, फायर सर्विस, सेना, एसडीआरएफ, आपदा मित्र, क्यूआरटी और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने भाग लिया।