{"_id":"587cf8494f1c1b3503eff009","slug":"children-poisoner-father-icu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को जहर देने वाला पिता आईसीयू में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को जहर देने वाला पिता आईसीयू में भर्ती
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 16 Jan 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
जहर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी से विवाद होने पर मासूम बच्चों को जहर देने वाले युवक को बेस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। युवक ने खुद भी जहर खा लिया था, जबकि बच्चों को रविवार देर रात ही बेस अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
पौड़ी जनपद के स्यूली गांव निवासी प्रवीण पंत ने अपनी पत्नी से विवाद होने पर अपने दोनों बेटों गौतम (7) और रुद्राक्ष (5) को पानी में मिलाकर चूहे मारने की दवा खिला दी थी और बाद में स्वयं भी जहर का सेवन कर लिया था। प्रवीण की पत्नी कुसुम अपने बेटों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी ले गई।
विज्ञापन
बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेस अस्पताल रेफर कर दिया था, लेकिन छोटे बेटे रुद्राक्ष की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेस अस्पताल के चिकित्सकों ने भी दोनों बच्चों को रविवार देर रात को ही हायर सेंटर रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
वहीं देर रात को 108 की मदद से प्रवीण को भी बेस चिकित्सालय के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था। यहां प्रवीण की हालत खतरे से बाहर है। हालांकि उसे अब आईसीयू में रखा गया है।