फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Central government is not closing MSP and Mandi: Bisht

एमएसपी व मंडी को बंद नहीं कर रही केंद्र सरकार : बिष्ट

Wed, 16 Dec 2020 06:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
Central government is not closing MSP and Mandi: Bisht
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने कहा कि केंद्र सरकार एमएसपी व मंडी को बंद नहीं कर रही है। बल्कि किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम मिले, इसके लिए बाजार को खुला कर दिया है। सरकार किसानों की आय वृद्धि कर उन्हें समृद्ध बनाने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

यहां आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मोर्चा के जिलाध्यक्ष मातबर सिंह बिष्ट ने कहा कि मोदी सरकार आमजन और किसानों के हितों को ध्यान में रखकर निर्णय ले रही है, लेकिन विपक्ष को यह रास नहीं आ रहा है। कहा कि केंद्र सरकार किसानों को वर्षभर में किसान निधि के रूप में 6000 रुपये दे रही है, जिससे उनकी खाद व बीज का प्रबंध हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भारत सरकार के कृषि कानूनों के बारे में आमजन को जागरूक करने की अपील भी की। बैठक में अनूप सेमवाल, कुंवर सिंह रावत, गोपाल सिंह नेगी, दर्शन सिंह रावत, कैलाश भट्ट, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, भगवती प्रसाद सेमवाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed