{"_id":"69cfc4ace5773cb8c2000a28","slug":"cctv-and-drones-will-also-be-used-for-surveillance-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-117708-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: सीसीटीवी और ड्रोन से भी होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: सीसीटीवी और ड्रोन से भी होगी निगरानी
Fri, 03 Apr 2026 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 03 Apr 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने पैदल मार्ग और धाम क्षेत्र में वायरलेस सिस्टम स्थापित किया
रुद्रप्रयाग। पुलिस दूरसंचार टीम ने केदारनाथ पहुंचकर पैदल मार्ग और धाम क्षेत्र में वायरलेस सिस्टम स्थापित किया। वहीं रुद्रा प्वाइंट के पास वायरलेस सेट चालू कर जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क स्थापित किया।
पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने कहा कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी चौकियों और चेकपोस्ट को वायरलेस नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सैटेलाइट फोन से भी संचार शुरू किया गया है। वहीं इस बार सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। कहा के इस वर्ष सुरक्षा व्यवस्था को तकनीक से मजबूत किया गया है। पूरे यात्रा मार्ग पर 181 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। संचार के लिए 30 स्थिर और 100 हैंडहेल्ड वायरलेस सेट तैनात किए जाएंगे। निगरानी के लिए 6 ड्रोन भी तैनात रहेंगे जो सोनप्रयाग, गुप्तकाशी और मुख्यालय सहित पूरे यात्रा मार्ग पर नजर रखेंगे।
बीकेटीसी का 22 सदस्यीय दल केदारनाथ पहुंचा
ऊखीमठ। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का 22 सदस्यों का अग्रिम दल केदारनाथ पहुंच गया है। दल ने आगामी यात्रा को लेकर व्यवस्थाएं बनाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। केदारनाथ में समिति के अधिकारी और कर्मचारी धाम में साफ-सफाई, आवास, बिजली, पानी व अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गए हैं। साथ ही मंदिर परिसर व आसपास में आवश्यक सुधार कार्य भी तेज कर दिए गए हैं। समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी युद्धवीर पुष्पवाण ने बताया कि अग्रिम दल केदारनाथ में यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए कार्य कर रहा है। दल में उमेश शुक्ला, अभिषेक सेमवाल, विपिन कुमार, पुष्कर सिंह रावत, जगमोहन पंवार, अनिल सिंह, भोला कुंवर, आलोक बजवाल, विनोद कोटवाल आदि थे।
विज्ञापन
घोड़ा-खच्चरों का पहला जत्था सामान लेकर पहुंचा
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को घोड़ा-खच्चरों का पहला जत्था आवश्यक सामग्री लेकर केदारनाथ धाम पहुंच गया। 22 अप्रैल को कपाट खुलने है, ऐसे में अब धाम तक जरूरी सामान पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रशासन की ओर से 60 श्रमिकों की टीम अभी भी मार्ग और धाम क्षेत्र में तैनात है जो मरम्मत, सफाई और शेष कार्यों को पूरा करने में जुटी हुई है।
डीडीएमओ की देखरेख में यात्रा मार्ग, रेलिंग और अन्य अधूरे निर्माण कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं। हालांकि मौसम अभी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। डीडीएमओ के अधिशासी अभियंता राजविंद ने बताया कि मंदिर परिसर के आसपास भी धीरे-धीरे बर्फ हटाई जा रही है ताकि यात्रा से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा सकें। इसके साथ ही टीम मार्ग और धाम क्षेत्र में मरम्मत और अन्य जरूरी कार्यों में जुटी हुई है और जल्द ही केदारनाथ मास्टर प्लान के कार्य भी शुरू किए जाएंगे।
एसपी ने बदरीनाथ हाईवे का किया निरीक्षण
रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने शुक्रवार को रुद्रप्रयाग से कमेड़ा तक बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कमेड़ा स्लाइडिंग जोन का जायजा लिया। एसपी ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। इस दौरान उन्होंने चौकी घोलतीर का औचक निरीक्षण भी किया। उन्होंने टूटे पुश्ते को जल्द ठीक कराने और परिसर की रंगाई-पुताई का एस्टीमेट तैयार करने को कहा। एसपी ने चौकी प्रभारी को चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल के लिए आवास और अन्य व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान यातायात निरीक्षक कैलाश चन्द्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद