{"_id":"5efb8de18ebc3e4330113de7","slug":"brother-got-job-rudrapur-news-hld3880691182","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर के फर्जी दस्तावेज दिखा भाई ने सिडकुल में नौकरी पाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर के फर्जी दस्तावेज दिखा भाई ने सिडकुल में नौकरी पाई
विज्ञापन
पंतनगर सिडकुल की एक नामी कंपनी में गैंगस्टर के आरोपी के फर्जी दस्तावेज दिखाकर उसके ही सगे भाई ने नौकरी पा ली। कंपनी में शिकायत के बाद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पूर्व सभासद ने पंतनगर थाने में तहरीर दी। जांच के बाद पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर और उसके भाई पर धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
वार्ड नंबर चार भदईपुरा के पूर्व सभासद राजेश सिंह ने पंतनगर थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके मोहल्ले का प्रवीण यादव रुद्रपुर कोतवाली का गैंगस्टर है। आरोप है कि प्रवीण के भाई संजय यादव ने प्रवीण के शैक्षिक, स्थायी आदि प्रमाणपत्रों में छेड़छाड़ कर सिडकुल पंतनगर स्थित एक बड़ी कंपनी में नौकरी हासिल कर ली।
यही नहीं संजय को संस्थान में सात साल हो चुके हैं और वह दस्तावेजों में प्रवीण की फोटो लगाकर सरकार की वित्त पोषित पीएफ और स्वास्थ्य संबंधित योजनाओं का गलत तरीके से लाभ भी ले रहा है। बैंक में भी वेतन लेने के लिए उसने प्रवीण की फोटो लगाई हुई है। पंतनगर थाना एसओ अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर गैंगस्टर प्रवीण यादव और उसके भाई संजय यादव के खिलाफ धारा 419 और 420 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
एक हजार रुपये का इनामी था प्रवीण
रुद्रपुर। रुद्रपुर कोतवाली का गैंगस्टर प्रवीण यादव गैंगस्टर का आरोपी है। उसके खिलाफ विभिन्न मामलों के आधे दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2019 में एक वारदात के बाद वह वांछित था। पुलिस ने प्रवीण पर एक हजार रुपये का इनाम रखा था लेकिन लॉकडाउन से कुछ समय पहले पुलिस ने प्रवीण को हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया था, जो वर्तमान में जेल में बंद है। संवाद