फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harish rawat told BJP proved that it can go to any extent for power

महाराष्ट्र प्रकरण पर बोले हरीश रावत, सत्ता के लिए किसी भी हद जा सकती है भाजपा

Sun, 24 Nov 2019 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गदरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गदरपुर Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sun, 24 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
harish rawat told BJP proved that it can go to any extent for power

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनने से यह साबित हो गया है कि भाजपा सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। उन्होंने महाराष्ट्र मुद्दे पर केंद्र सरकार पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल को भाजपा का एजेंट तक कह डाला।

विज्ञापन


शनिवार को ग्राम बराखेड़ा में जिला सहकारी बैंक के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बेहड़ के पुत्र के विवाह समारोह में नवदंपति को आशीर्वाद देने पहुंचे हरीश रावत ने पत्रकार वार्ता में दावा किया कि भाजपा ने रात के अंधेरे में अजीत पवार के साथ मिलकर जो सरकार बनाई है, वह ज्यादा दिन तक नहीं चलेगी। पाप की कोख से जन्मी हुई सरकार के खिलाफ महाराष्ट्र के लोग उठ खड़े होंगे। हरदा ने दावा किया कि भाजपा सरकार बहुमत सिद्ध नहीं कर सकेगी।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स के दम पर दबाव की राजनीति अपनाने की भी तोहमत लगाई। कहा कि पिथौरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। हरदा ने कहा कि संगठन में किसी प्रकार की कोई गुटबाजी नहीं है। हर कार्यकर्ता अपने स्तर से पार्टी हित में कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन की मजबूती प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता का पहला लक्ष्य होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कोई भी विभीषण बनकर संगठन को कमजोर नहीं कर सकता और भितरघातियों का कोई भी वजूद नहीं होता है। खिलाफत करने वाले को सामने आकर बात करने का हौसला होना चाहिए। कहा कि कांग्रेस का प्रदर्शन क्रिकेट के खेल की तरह है। यहां कभी टीम फुलफॉर्म में होती है तो कभी उसे निराशा का सामना करना पड़ता है।


अभी कांग्रेस अभी फॉर्म में नहीं है लेकिन जल्द ही पूरी टीम (कांग्रेस) फार्म में आकर हारी हुई बाजी को जीत में बदलने का दम दिखाएगी। वहां पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़, डीसीबी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बेहड़, विनोद भुसरी, प्रीत ग्रोवर, भीम ठुकराल, मनु चौधरी, श्याम लाल शर्मा, देवेंद्र सिंह, शिवलाल शर्मा, राजकुमार बेहड़ आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed