फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   BJP candidate victorious in district panchayat president by-election

जिला पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजयी

Fri, 28 Oct 2022 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
BJP candidate victorious in district panchayat president by-election
जिला पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए हुए उप चुनाव में भाजपा की अमरदेई शाह विजयी रही। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति देवी पर पांच मतों से जीत दर्ज की है। अमरदेई शाह के दूसरी बार निर्वाचित होने के बाद भाजपाइयों ने विजयी जुलूस निकाला।
विज्ञापन

शुक्रवार को विकास भवन सभागार में कड़ी सुरक्षा के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उप चुनाव के लिए मतदान हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित की देखरेख में मतदान प्रक्रिया शुरू की गई। 18 सदस्यों वाली जिला पंचायत के लिए दो बजे तक 17 सदस्यों ने मतदान किया। एक प्रत्याशी ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित की मौजूदगी में मतगणना का कार्य किया गया। साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने परिणाम की घोषणा की गई जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह को 11 मत मिले जबकि विपक्षी सदस्यों की प्रत्याशी ज्योति देवी को कुल 6 मत मिले। पार्टी प्रत्याशी की जीत पर बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में विजयी जुलूस निकाला। वहीं रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा की जीत पहले ही पक्की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed