फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   BJP again made a woman candidate from Kedarnath Vis seat

भाजपा ने केदारनाथ विस सीट से महिला को फिर बनाया प्रत्याशी

Fri, 28 Jan 2022 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
BJP again made a woman candidate from Kedarnath Vis seat
केदारनाथ विधानसभा में भाजपा ने पूर्व विधायक शैलारानी रावत पर फिर से भरोसा जताया है। उन्हें प्रत्याशी बनाकर विस चुनाव में उतारा गया है। पार्टी ने लगातार पांचवीं बार यहां से महिला को प्रत्याशी बनाया है। साथ ही पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने पार्टी की जीत के लिए हरसंभव प्रयास की बात कही है।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य बनने के बाद पहले विस चुनाव में 2002 में केदारनाथ विस सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। तब, पार्टी प्रत्याशी आशा नौटियाल ने कांग्रेस प्रत्याशी शैलारानी रावत को हराया था। 2007 में भी भाजपा से आशा नौटियाल विधायक बनकर लगातार दूसरी बार विधानसभा में पहुंची, लेकिन 2012 में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल कांग्रेस प्रत्याशी शैलारानी रावत से हार गईं। वर्ष 2016 में प्रदेश में हुए राजनीतिक उठापटक के बीच शैलारानी रावत, कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में शामिल हो गईं। इसके बाद 2017 में उन्हें भाजपा ने केदारनाथ से अपना प्रत्याशी बनाया, जिस कारण पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने खुली बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ा। स्थिति यह रही कि भाजपा प्रत्याशी को जहां चुनाव में चौथे स्थान पर रहकर संतोष करना पड़ा। वहीं, निर्दलीय आशा नौटियाल भी हार गईं। अब, 2022 के विस चुनाव के लिए पार्टी ने केदारनाथ सीट पर पुन: शैलारानी रावत पर भरोसा जताया है। विस प्रभारी व पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल ने बताया कि भाजपा के कार्यकर्ता/पदाधिकारी एक परिवार के तौर पर काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed