फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rudraprayag District Hospital ranked first in the state for the second time.

Rudraprayag News: जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग प्रदेश में दूसरी बार रहा अव्वल

Tue, 01 Sep 2026 05:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 01 Sep 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
Rudraprayag District Hospital ranked first in the state for the second time.
फोटो
विज्ञापन

कायाकल्प योजना के तहत राज्य स्तर पर प्रथम स्थान मिला
संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं में जिला अस्पताल ने एक बार फिर प्रदेश में अपनी बेहतर व्यवस्था का लोहा मनवाया है। कायाकल्प योजना के तहत जिला अस्पताल को वर्ष 2025-26 के लिए जिला अस्पताल श्रेणी में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान मिला है। अस्पताल को इससे पहले भी वर्ष 2022 में भी प्रदेश में पहला स्थान मिला था।

कायाकल्प योजना के तहत अस्पतालों में स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन, पेयजल, अस्पताल का रखरखाव, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं, पर्यावरण संरक्षण और संस्थागत प्रबंधन समेत विभिन्न मानकों का मूल्यांकन किया जाता है। इन मानकों पर बेहतर प्रदर्शन के आधार पर जिला अस्पताल फिर से प्रदेश में प्रथम है। जिला अस्पताल के अलावा जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों ने भी उपलब्धि हासिल की है। जखोली ब्लॉक के पीएचसी रणधार को जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ पीएचसी का पुरस्कार मिला है। वहीं पीएचसी तिलवाड़ा और बसुकेदार को कमेंडेशन अवॉर्ड दिया गया है। सर्वश्रेष्ठ आयुष्मान आरोग्य मंदिर की श्रेणी में खांखरा प्रथम और जावाड़ी प्रथम रनरअप रहा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा टेकचंदानी और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके द्विवेदी ने उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed