{"_id":"6a96d4d62a0a4ea821050f2b","slug":"relief-from-long-queues-get-opd-tokens-via-mobile-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-120604-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: लंबी कतार से मिलेगी राहत, मोबाइल से मिलेगा ओपीडी टोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: लंबी कतार से मिलेगी राहत, मोबाइल से मिलेगा ओपीडी टोकन
Tue, 01 Sep 2026 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 01 Sep 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
जिला अस्पताल में स्कैन एंड शेयर सुविधा शुरू, घर बैठक स्कैन कर प्राप्त कर सकेंगे टोकन
चंपावत के बाद यह सुविधा शुरू करने वाला प्रदेश का दूसरा अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। जिला अस्पताल में ओपीडी पर्ची के लिए मरीजों और तीमारदारों को अब पंजीकरण काउंटर पर लंबी कतार में नहीं लगना पड़ेगा। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत अस्पताल में स्कैन एंड शेयर सुविधा शुरू की गई है। मरीज अस्पताल के बाहर लगे क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन कर डिजिटल ओपीडी टोकन प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही इस स्कैनर को शेयर कर सकता है। इससे घर बैठे ही लोग अस्पताल से डीजिटल ओपीडी प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद अस्पताल पहुंचकर निर्धारित शुल्क जमा कर ओपीडी पर्ची ली जा सकेगी।
पंजीकरण के लिए आभा आईडी, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की सुविधा उपलब्ध है। आभा और आरोग्य सेतु जैसे समर्थित माध्यमों से भी इसका उपयोग किया जा सकता है। एबीडीएम के नोडल अधिकारी डॉ. मनीष पांडे ने बताया कि करीब एक महीने के ट्रायल के बाद सुविधा आम लोगों के लिए शुरू की गई है। चंपावत के बाद रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल प्रदेश का दूसरा पहाड़ी चिकित्सालय है, जहां यह सुविधा शुरू हुई है। इससे पंजीकरण में लगने वाला समय कम होगा और मरीजों को कतार से राहत मिलेगी।