फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Create a safe and child-friendly environment.

Rudraprayag News: बच्चों के लिए सुरक्षित और अनुकूल वातावरण बनाएं

Tue, 01 Sep 2026 05:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 01 Sep 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Create a safe and child-friendly environment.
फोटो
विज्ञापन

डीएम ने वन स्टॉप सेंटर और संगम पुस्तकालय का किया निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने वन स्टॉप सेंटर और संगम पुस्तकालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं और बालिकाओं को दी जा रही सेवाओं, परामर्श, विधिक एवं पुलिस सहायता, चिकित्सा सुविधा और आश्रय व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के लिए सुरक्षित और अनुकूल वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए।

डीएम ने निर्देश दिए कि केंद्र पर पहुंचने वाली पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, संवेदनशील और सम्मानजनक माहौल मिले। उन्होंने बताया कि एक पुस्तकालय दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं अभियान के तहत जिले में 1000 पुस्तकों का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष अब तक 2500 पुस्तकें प्राप्त हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अभियान के तहत 150 पुस्तकें उपलब्ध कराई हैं। जिलाधिकारी ने पुस्तकालय में अध्ययन करने आए बच्चों से बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने और पुस्तकालयों को अधिक उपयोगी बनाने पर जोर दिया। इस दौरान सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, डीडीओ मनविंदर कौर, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, आरडब्ल्यूडी की अधिशासी अभियंता मीनल गुलाटी, जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चामोली और वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक रंजना गैरोला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed