फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Bank loan of 18 applicants approved under Mukhyamantri Swarozgar Yojana

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में 18 आवेदकों के बैंक ऋण स्वीकृत

Tue, 08 Sep 2020 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
Bank loan of 18 applicants approved under Mukhyamantri Swarozgar Yojana
जनपद में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में 18 अभ्यर्थियों के आवेदन बैंक ऋण के लिए स्वीकृत किए गए हैं। कुल प्राप्त 32 आवेदनों में 12 आवेदक साक्षात्कार में उपस्थित नहीं हो पाए। जबकि दो के आवेदन निरस्त किए गए।
विज्ञापन

जिले में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत आठ सौ से अधिक प्रवासियों द्वारा पंजीकरण किया गया है। स्क्रूटनी व अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद 109 आवेदनों को बैंक ऋण के लिए बैंकों को भेजा गया है। इसी के तहत जिला उद्योग केंद्र भटवाड़ी में बैंक ऋण के लिए आयोजित साक्षात्कार में 32 आवेदकों को बुलाया गया, जिसमें 12 आवेदक शामिल नहीं हो पाए। जबकि 20 आवेदकों में 18 के आवेदन 72.23 लाख के बैंक ऋण के लिए अनुमोदित किए गए। जबकि दो आवेदन जरूरी कार्रवाई पूरी न होने के कारण निरस्त कर दिए हैं। जिला उद्योग के महाप्रबंधक एचसी हटवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लिए एडीएम की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा साक्षात्कार के बाद आवेदकों के आवेदन बैंक ऋण के लिए अनुमोदित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत उद्योग में पंजीकृत 85 आवेदनों में बैंकों द्वारा 35 को स्वीकृत किया गया है, जिसमें 11 को जल्द ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। दूसरी तरफ खादी बोर्ड में 141 आवेदनों में 42 स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें पांच को ऋण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed