फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Animals will be vaccinated to protect against hoof and mouth disease

खुरपका व मुंहपका रोग से बचाने को पशुओं का होगा टीकाकरण

Sat, 25 Jun 2022 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Animals will be vaccinated to protect against hoof and mouth disease
पशुओं में खुरपका, मुंहपका रोग से बचाव के लिए राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पशुपालन विभाग ने भटवाड़ी सुनार गांव में टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। उधर, टिहरी व पौड़ी में भी अभियान शुरू हुआ।
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी डा. आशीष रावत ने बताया कि अभियान के दूसरे चरण में अभी जिले में पांच गांवों का चयन किया गया है, जिसमें जखोली ब्लॉक का कुमड़ी व फलाटी, ऊखीमठ ब्लॉक का खडिय़ा और अगस्त्यमुनि ब्लॉक का भणज-ग्वाड़ व कोली गांव शामिल हैं। 28 दिन बाद पुन: पशुओं के सैंपल लिए जाएंगे। जिले में एक लाख पांच हजार पशुओं को टीकाकरण होना है। इस मौके पर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. राजीव गोयल, डा. सतेंद्र यादव, डा. रवि कुमार, डा. अमित सिंह, महिला मंगल दल अध्यक्ष सचिता देवी, पुष्कर सिंह पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

टिहरी मुख्य विकास अधिकारी नमामी बंसल ने पशुपालन विभाग के सचल पशु चिकित्सा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. एसके बर्तवाल ने बताया कि टीकाकरण अभियान 24 जुलाई तक चलेगा। जिले में करीब एक लाख 20 हजार पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौड़ी में ग्राम पंचायत चंदोलाराई में डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पशु चिकित्साधिकारी डा. अशोक कुमार, डा. रिया पचौरी, एआर उनियाल, मनीष मलासी, अनिता जुयाल, राजेंद्र रावत, केदार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed