फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Almora Wins Maximum Gold

अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने झटके सबसे ज्यादा स्वर्ण पदक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Almora Wins Maximum Gold
रुद्रपुर स्टेडियम में बैडमिंटन के विजेता खिलाड़ियों के साथ अतिथि। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर में 19वीं राज्यस्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में अल्मोड़ा जिले के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। अंडर-17 पुरुष और महिला एकल वर्ग में अल्मोड़ा के प्रणव शर्मा एवं स्नेहा रजवार क्रमश: चैंपियन बने। इसी तरह अंडर-19 वर्ग में अल्मोड़ा के ध्रुव रावत एवं स्नेहा रजवार ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। रविवार को अंडर-17 पुरुष वर्ग के फाइनल में अल्मोड़ा के प्रणव शर्मा चैंपियन बने। अल्मोड़ा के शिवम मेहता को रजत पदक व देहरादून के आर्येश चौहान और शशांक को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। अंडर-17 महिला वर्ग में अल्मोड़ा की स्नेहा रजवार चैंपियन बनी। अल्मोड़ा की अवंतिका पांडेय ने रजत, देहरादून की दिव्यांशी रजवार, जयंतिका ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

इसी तरह अंडर-17 पुरुष युगल वर्ग में अल्मोड़ा के प्रणव व शिवम मेहता की जोड़ी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अल्मोड़ा के आर्येश व शशांक की जोड़ी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। देहरादून के ध्रुव व अनय और अनुज बर्थवाल व तुषार पाल की जोड़ी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। महिला युगल वर्ग में अल्मोड़ा की स्नेहा रजवार व अवंतिका पांडेय विजेता रहीं। देहरादून की पलक व जयंतिका दूूसरे स्थान पर रहीं। देहरादून की दिव्यांशी शर्मा व आस्था और नैनीताल की यति चड्ढा व कनिष्का ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 पुरुष एकल वर्ग में अल्मोड़ा के ध्रुव रावत चैंपियन बने। नैनीताल के भावेश पांडेय को रजत व देहरादून के साहिल और चयनित को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुुरुष वर्ग युगल में अल्मोड़ा के ध्रुव रावत व भावेश की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। देहरादून के शशांक व साहिल ने रजत, अनुज बर्थवाल व तुषार पाल देहरादून और शिवम व प्रणव की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 महिला एकल वर्ग में अल्मोड़ा की स्नेहा रजवार ने स्वर्ण व हिमांशी रावत ने रजत पदक प्राप्त किया। देहरादून की दिव्यांशी शर्मा व रागेश्वरी ने कांस्य पदक जीता।

युगल वर्ग में देहरादून की दिव्यांशी शर्मा व रागेश्वरी विजयी रही। उनकी जोड़ी ने अल्मोड़ा की स्नेहा रजवार व हिमांशी रावत को हराया जबकि पलक व जयंतिका और आरती और इक्वानशी की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। मिक्स डबल्स में ध्रुव रावत व हिमांशी ने गोल्ड पदक हासिल किया। नैनीताल के भावेश व कनक ने रजत-सोहिल व रागेश्वरी और मोहित-सुपर्णा की जोड़ी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने पुरस्कृत किया। वहां पुष्कर राज जैन, विष्णु सक्सेना, नागेंद्र शर्मा, मनमोहन सिंह, मनोज सरकार, समक्ष भारद्वाज, निर्मला जोशी, विजय आहूजा, अरुण बंगयाल, पवन गुप्ता, अमित अग्रवाल, अमन अरोरा, नरेंद्र भुटियानी, रघुनाथ विश्वास, भूपेश दुम्का थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed