फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   All will be working with domestic drinking water connection by 2022

2022 तक कार्यशील घरेलू पेयजल कनेक्शन से जुडे़ंगे सभीः डीएम

Tue, 30 Jun 2020 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
All will be working with domestic drinking water connection by 2022
जिलाधिकारी ने कहा कि जल, जीवन मिशन के अंतर्गत वर्ष 2022 तक जनपद के प्रत्येक ग्रामीण परिवार, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायती भवन व अन्य सामुदायिक भवनों समेत 55236 परिवारों को कार्यशील घरेलू पेयजल कनेक्शन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने नगर में हल्की बारिश में दूषित जलापूर्ति पर नाराजगी जताते हुए जलसंस्थान केे फिल्ट्रेशन की व्यवस्था करने के आदेश भी दिए।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम वंदना सिंह ने कहा कि मिशन के नोडल जल निगम को जिले को यूनिट मानकर गैर सरकारी संस्थाओं से सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए। साथ ही संस्थाओं को गांव आवंटन कर उनका लक्ष्य निर्धारित करने और ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत अधिकारी व पटवारी से नियमित मॉनिटरिंग कराने को भी कहा। उन्होंने जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता को नगरीय क्षेत्र की दस बड़ी बस्तियों को चिहिृृत कर पेयजल स्थिति का विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ मनवेंद्र कौर, पीई एमएस नेगी, एसीएमओ डा. जीएस नेगी, ईई पीएस बिष्ट, ईई संजय सिंह, एसडीओ एमएस सिरोही, भूमि संरक्षण अधिकारी एसएस वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed