फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Accused of abetting a woman for suicide arrested

युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 Jul 2020 04:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
Accused of abetting a woman for suicide arrested
युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अगस्त्यमुनि थाना प्रभारी रवींद्र कौशल ने बताया कि केड़ा मल्ला गांव निवासी नरेंद्र लाल ने बीते 9 मई को तहरीर दी थी, जिसमें उसने गांव के ही अर्जुन कुमार पर अपनी पुत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। मामले में आरोपी के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 306 में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर दबिश दी गई थी। सूचना पर बीते रविवार को देहरादून से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस टीम में एसआई सीमा चौहान, कांस्टेबल धमेंद्र सिंह व विनय पवार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed