फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   A meeting was held regarding the Tungnath Yatra

Rudraprayag News: तुंगनाथ यात्रा को लेकर की बैठक

Sat, 18 Apr 2026 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 18 Apr 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
A meeting was held regarding the Tungnath Yatra
ऊखीमठ। आगामी तुंगनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर शनिवार को पुलिस प्रशासन और स्थानीय हितधारकों के बीच समन्वय बैठक हुई। चोपता चौकी में हुई इस बैठक में पुलिस ने व्यापारियों, टैक्सी यूनियन, घोड़ा-खच्चर संचालकों और वन विभाग के अधिकारियों के साथ यात्रा व्यवस्थाओं पर चर्चा की। प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने सभी से अपील की कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों के साथ मधुर व्यवहार रखा जाए, जिससे प्रदेश की सकारात्मक छवि बने। बैठक में स्थानीय व्यापारियों और संचालकों ने यात्रा मार्ग को बेहतर बनाने के लिए अपनी समस्याएं और सुझाव भी दिए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए। बैठक में भूपेंद्र मैठाणी, दिनेश सिंह सहित यात्रा से जुड़े व्यापारी आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed