फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   तीन को अनशन से उठाया, तीन फिर बैठे

तीन को अनशन से उठाया, तीन फिर बैठे

Tue, 06 Nov 2012 12:00 PM IST
Rudraprayag
Rudraprayag Updated Tue, 06 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। आमरण अनशन पर बैठे तीन प्रशिक्षित बेरोजगारों को रात में प्रशासन ने जबरन उठा लिया। हालांकि तीन प्रशिक्षित बेरोजगार फिर से आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। वे जिले में विशिष्ट बीटीसी की सीटों को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षित बेरोजगार अरुण सेमवाल, सुशील भंडारी और गोपाल नेगी को हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनके स्वास्थ्य में काफी गिरावट आ गई है। उनकी जगह पर प्रशिक्षित बेरोजगार सुंदर लाल भारती, विजय लाल आर्य व रणजीत रावल आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। अनशनकारियाें का कहना है कि जब तक उनकी एक सूत्री मांग पर आवश्यक कार्रवाई नहीं की जाती है, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। सोमवार को जैविक उत्पाद परिषद की अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, जनवादी नौजवान सभा के जिला मंत्री नरेंद्र सिंह रावत ने धरना स्थल पर पहुंचकर बेरोजगाराें को समर्थन दिया। उन्हाेंने बेरोजगाराें को आश्वासन दिया कि उनकी मांगाें के निराकरण के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। धरना स्थल पर वीरेंद्र, किशोरी छजियाल, वीरेंद्र राणा, ममता नौटियाल, सपना, वीर सिंह बर्त्वाल, महेेंद्र नौटियाल, राजेश भट्ट, लता सजवाण और प्रदीप सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed