फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग 6 घंटे रहा अवरूद्ध-compat

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग 6 घंटे रहा अवरूद्ध-compat

Sun, 05 Aug 2018 10:28 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग 6 घंटे रहा अवरूद्ध-compat

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि/गुप्तकाशी। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग सौंड़ी के समीप पहाड़ी से चट्टान टूटने के कारण छह घंटे बंद रहा। दूसरी ओर, सांसद आदर्श ग्राम देवलीभणिग्राम को जोड़ने वाले मार्ग सहित सात संपर्क मोटर मार्ग भी जिले में बंद पड़े हुए हैं, जिससे क्षेत्रीय जनता को खासी परेशानी हो रही है।

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे रविवार को प्रात: छह बजे सौड़ी में मलबा आने से बंद हो गया था। एनएच द्वारा यहां कुछ देर में यातायात बहाल कर दिया गया, लेकिन करीब सात बजे पहाड़ी से भारी चट्टान टूटकर हाईवे पर आ गिरी, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। एनएच द्वारा दोनों तरफ से मशीनों से मलबा व बोल्डर को हटाने का काम शुरू किया गया। करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे दोपहर एक बजे यातायात के लिए खुल पाया। केदारघाटी में आए दिन बारिश से हाईवे पर कीचड़ भी यातायात में परेशानी का सबब बन रहा है। लीसा फैक्ट्री के समीप राजमार्ग की स्थिति काफी दयनीय बनी हुई है। आदर्श सांसद ग्राम देवलीभणिग्राम को जोड़ने वाला मोटर मार्ग कई जगहों पर मलबा आने से बंद पड़ा है। एक जगह पर पहाड़ी धंसने से भारी बोल्डर व मलबे का ढेर लगा है, जिस कारण पैदल जाने का रास्ता भी नहीं रह गया है। इधर, जैली-मरगांव, छेनागड़-बक्सीर, अखोड़ी-बलसुंडी सहित छह संपर्क मोटर मार्ग भी बंद पड़े हुए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed