फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   लोक संस्कृति व पर्यावरण संरक्षण को आगे आए नई पीढ़ी : जंगली

लोक संस्कृति व पर्यावरण संरक्षण को आगे आए नई पीढ़ी : जंगली

Mon, 16 Oct 2017 10:22 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
लोक संस्कृति व पर्यावरण संरक्षण को आगे आए नई पीढ़ी : जंगली
रुद्रप्रयाग। रानीगढ़ के जसोली में तीन दिवसीय हरियाली देवी पर्यटन विकास मेले का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। इस मौके पर लोक संस्कृति के संरक्षण के साथ पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

हरियाली देवी मेला दर्शन समिति के तत्वाधान में हरियाली देवी मंदिर में शुरू मेले का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड के ग्रीन एंबेसडर एवं प्रसिद्ध पर्यावरणविद जगत सिंह जंगली और विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया। इस मौके पर जंगली ने कहा कि जसोली मेला का अपना विशेष महत्व है। यह पूरे क्षेत्र के शिल्पकारों और अन्य का रोजगार का जरिया भी है। उन्होंने मेला के माध्यम से लोक संस्कृति के संरक्षण के साथ नई पीढ़ी से पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने को कहा। मेला समिति की अध्यक्ष भुवनेश्वरी चौधरी ने कहा कि यह मेला क्षेत्र की महिला मंगल दलों को आगे बढ़ाने में मददगार होगा। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेले में पशुपालन, कृषि, दुग्ध, वन, उद्यान आदि विभागों के स्टाल भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed