फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   534 personnel are monitoring the Kedarnath Yatra route day and night

Rudraprayag News: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 534 कार्मिक दिन रात कर रहे निगरानी

Sat, 02 May 2026 07:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 02 May 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
534 personnel are monitoring the Kedarnath Yatra route day and night
रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए यात्रा मार्ग पर विभिन्न विभागों के 534 से अधिक कार्मिक तैनात किए गए हैं। ये टीमें यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ावों सोनप्रयाग, गौरीकुंड, जंगलचट्टी, भीमबली, छोटी लिनचोली, लिनचोली, रुद्रा प्वाइंट, बेस कैंप, केदारनाथ हेलीपैड तथा केदारनाथ धाम तक 24 घंटे सेवाएं दे रही हैं। तैनाती में पुलिस विभाग के 224, फायर सर्विस के 11, पुलिस कम्युनिकेशन के 10, एसडीआरएफ के 43, डीडीआरएफ के 7, एनडीआरएफ के 51, होमगार्ड के 33, पीआरडी के 34, यात्री पर्यटन मित्र के 17, खच्चर टास्क फोर्स के 47, आपदा मित्र के 17 और वाईएमएफ के 26 कार्मिक शामिल हैं। इसके अलावा पीएसी की तीन प्लाटून और एक सेक्शन भी लगाया गया है। प्रशासन ने 14 सेक्टर व सब-सेक्टर अधिकारियों को भी निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है। जिला व पुलिस प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और राहत कार्यों पर विशेष ध्यान दे रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed