फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   कुरझण के ग्रामीणों को नहीं चाहिए लाखों की लागत से बनी सिंचाई नहर

कुरझण के ग्रामीणों को नहीं चाहिए लाखों की लागत से बनी सिंचाई नहर

Tue, 11 Dec 2018 10:03 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
कुरझण के ग्रामीणों को नहीं चाहिए लाखों की लागत से बनी सिंचाई नहर
रुद्रप्रयाग। कुरझण गांव पहुंचे डीएम ने जिला योजना के तहत 2016-17 में 9 लाख रुपये की लागत से बनी सिंचाई नहर का समुचित कार्य नहीं होने पर नाराजगी जताई। साथ ही टैंक के चारों तरफ क्रासिंग बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को कुरझण पहुंचे जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से नहर निर्माण के बारे में पूछा, तो वे बोले कि उन्हें सिंचाई नहर की कोई जरूरत नहीं हैं। इस पर, डीएम ने कारण पूछा, तो कोई भी ग्रामीण संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर डीएम ने उन्हें समझाया कि नहर से अपने खेत-खलियानों को आबाद करें। फल व सब्जी उत्पादन कर अपनी आर्थिकी को बढ़ाए। उन्होंने सिंचाई विभाग के ईई प्रताप सिंह बिष्ट को निर्देश दिए कि सिंचाई नहर का बेहतर से बेहतर उपयोग हो, इसके लिए वह गांव हित में कृषि व उद्यान विभाग से पत्राचार करें। इस मौके पर जीएस मलेठा, ओपी बिष्ट सहित कुरझण के ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed