{"_id":"6a996b2915a88800ae0a1c6e","slug":"101-voters-were-found-ineligible-after-scrutiny-and-verification-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-120637-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: जांच और सत्यापन के बाद 101 मतदाता अपात्र मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: जांच और सत्यापन के बाद 101 मतदाता अपात्र मिले
Thu, 03 Sep 2026 06:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 03 Sep 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
एसआईआर की प्रक्रिया अंतिम चरण में, 15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके तहत दावे और आपत्तियों की सुनवाई 11 सितंबर तक होगी। वहीं अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 15 सितंबर को किया जाएगा। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अगस्त्यमुनि में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जांच और सत्यापन के बाद 101 मतदाता अपात्र मिले हैं।
बताया कि केदारनाथ और रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर के तहत कुल 45,734 नोटिस जारी किए गए थे। सभी नोटिस दिए जा चुके हैं और सुनवाई की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। जांच और सत्यापन के बाद 101 मतदाता अपात्र मिले जबकि 45,633 नाम अंतिम प्रकाशन के लिए शामिल किए गए हैं। जिले में कुल 364 मतदेय स्थल हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ एसआईआर की प्रगति साझा की जा रही है और उनके सुझाव व आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण किया गया है। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में सुनवाई 27 अगस्त और रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में 29 अगस्त को पूरी हो चुकी है।