{"_id":"6a996d2629d14524950af1bc","slug":"a-player-raised-the-issue-of-the-sports-grounds-dilapidated-condition-before-the-district-magistrate-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-120638-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: खिलाड़ी ने डीएम के समक्ष उठाया खेल मैदान की बदहाली का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: खिलाड़ी ने डीएम के समक्ष उठाया खेल मैदान की बदहाली का मुद्दा
Thu, 03 Sep 2026 06:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 03 Sep 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
फोटो
डीएम ने जल्द कार्रवाई का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
अगस्त्यमुनि। खेल मैदान अगस्त्यमुनि की बदहाल स्थिति और समतलीकरण न होने से खिलाड़ी परेशान हैं। बृहस्पतिवार को बहुउद्देशीय क्रीड़ा परिसर में आयोजित खेल महाकुंभ के दौरान एक खिलाड़ी ने जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के सामने यह गंभीर मुद्दा उठाया। इस पर डीएम ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
अगस्त्यमुनि न्याय पंचायत स्तर के अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग की बालिकाओं के लिए आयोजित इन प्रतियोगिताओं में कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स और मुर्गा झपट मुकाबले कराए गए जिसमें बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर अपना दमखम दिखाया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विजेता टीमें आगामी विधायक चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ी अनाध्या बिष्ट ने जिलाधिकारी विशाल मिश्रा को बताया कि खेल मैदान का समतलीकरण न होने के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास करने और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के दौरान भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए मैदान का जल्द समतलीकरण कराया जाए। खिलाड़ियों की इस मांग पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने समस्या का जल्द संज्ञान लेने और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी संजय सजवाण, व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी, खेल प्रशिक्षक मनवर सिंह नेगी व दीपक रावत, तथा जिला खेल समन्वयक शिव सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।