{"_id":"5b27e8644f1c1bc5628b5c66","slug":"51529342052-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदाकिनी नदी में बहे छात्र की गमगीन माहौल में अंत्येष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदाकिनी नदी में बहे छात्र की गमगीन माहौल में अंत्येष्टि
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तिलवाड़ा। चार दिन पूर्व मंदाकिनी नदी में बहे जखोली ब्लाक के कांडा गांव के नितिन कंडारी का शव गोताखोरों की टीम ने ढूंढ निकाला। परिजनों द्वारा पैतृक घाट पर नितिन की अंत्येष्टि कर दी गई है।
बीते रविवार को गोताखोरों की टीम ने मंदाकिनी नदी में करीब तीन किमी क्षेत्र में रेक्क्यू किया। रात्रि करीब 8.30 बजे छात्र का शव पेट्रोल पंप के नीचे नदी किनारे एक पत्थर के समीप मिला। इसके बाद शव को पुलिस चौकी में लाया गया, जहां शव परिजनों को सौंप दिया गया। गमगीन माहौल में छात्र की अंत्येष्टि कर दी गई। इधर, विधायक भरत सिंह चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, जिला पंचायत सदस्य आशा डिमरी ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए प्रभावित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। बीते बुधवार दोपहर को अपने साथियों के साथ छात्र नदी में नहाने गया था। जहां पैर फिसलने से वह नदी बह गया था। इस वर्ष इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने वाला यह छात्र परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते बाजार के एक होटल में काम कर रहा था।