{"_id":"6874efdcf9c5ff79a5075bfc","slug":"48-meter-span-bailey-bridge-ready-in-rambada-rudraprayag-news-c-52-1-sdrn1031-114065-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: रामबाड़ा में 48 मीटर स्पैन का बैलीब्रिज तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: रामबाड़ा में 48 मीटर स्पैन का बैलीब्रिज तैयार
Mon, 14 Jul 2025 05:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 14 Jul 2025 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
एसडीआरएफ मद में स्वीकृत हुई धनराशि, लोनिवि ने किया निर्माण
मंदाकिनी नदी के बहाव से 15 मीटर ऊपर बनाया गया पुल
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर रामबाड़ा में 48 मीटर स्पैन का बैलीब्रिज बनकर तैयार हो गया है। अब केदारनाथ पैदल यात्रा करने वाले यात्रियों को आवाजाही में दिक्कत नहीं होगी। साथ ही घोड़ा-खच्चरों का संचालन आसानी से हो सकेगा। आठ माह में 50 से अधिक मजदूर बैलीब्रिज निर्माण में जुटे रहे। इस पर दो करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। यह ब्रिज मंदाकिनी नदी के बहाव से 15 मीटर ऊपर बनाया गया है।
बीते वर्ष 31 जुलाई को अतिवृष्टि से मंदाकिनी नदी के तेज बहाव से रामबाड़ा में पुलिया बह गई थी। तब लोनिवि ने 18 मीटर लंबा फोल्डिंग पुल तैयार कर यात्रा का संचालन किया। बाद में लोनिवि ने स्थायी पुल की कार्ययोजना तैयार की। शासन से एसडीआरएफ मद में बैलीब्रिज के लिए धनराशि स्वीकृत की गई। विभाग ने घोड़ा-खच्चरों की मदद से बीते वर्ष दिसंबर व इस वर्ष जनवरी तक 80 टन पुल सामग्री रामबाड़ा पहुंचाई। इसके बाद पुल निर्माण के लिए मंदाकिनी नदी पर एबेंडमेंट बनाने का काम शुरू किया गया। करीब सात माह में पुल बनकर तैयार हो चुका है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय झिक्वांण ने बताया कि बैलीब्रिज बनने से अब रामबाड़ा में पैदल यात्रा सुरक्षित हो गई है। यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चर, पालकी और श्रद्धालुओं को आवाजाही में आसानी होगी।