फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   36 meter long bridge ready on Palwadi-Dungar-Semla road, trial successful

Rudraprayag News: पलद्वाड़ी-डुंगर-सेमला मार्ग पर 36 मीटर लंबा पुल तैयार, ट्रायल सफल

Wed, 12 Feb 2025 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 12 Feb 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
36 meter long bridge ready on Palwadi-Dungar-Semla road, trial successful

विज्ञापन

ऊखीमठ। पलद्वाड़ी-डुंगर-सेमला मोटर पर खटोली घट पर 36 मीटर स्पान का स्टील गार्डर पुल बनकर तैयार हो गया है। पुल के दोनों तरफ के एप्रोच पुश्तों का भरान भी कर दिया गया है। कार्यदायी कंपनी ने ट्रायल के तौर पर पुल से वाहनों का संचालन भी किया है, जो सफल रहा है। इस पुल के बनने से अब ग्रामीणों की तहसील मुख्यालय से दूरी भी कम हो गई है। पुल निर्माण की लेटलतीफी को लेकर अमर उजाला भी लगातार इस संबंध में खबरें प्रकाशित कर रहा था।

वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत परकंडी के डुंगर, सेमला, पलद्वाड़ी, उथींड, पेलिंग, मक्कूमठ, भींगी, चौंडा, गरवाली आदि गांवों को ब्लॉक मुख्यालय ऊखीमठ से जोड़ने के लिए 9.1 किमी पठालीधार-पलद्वाड़ी-डुंगर-सेमला मोटर मार्ग का निर्माण शुरू किया गया था। इस मार्ग पर खटोली घट में 36 मीटर स्पान का मोटर पुल भी प्रस्तावित था।
विज्ञापन


सड़क और पुल का कार्य 2021 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। पीएमजीएवाई ने तय समय में सड़क तो बना दी थी, लेकिन मोटर पुल का निर्माण करने वाली ब्रिज एंड रूफ कंपनी काफी सुस्त रफ्तार से काम कर रही थी। ऐसे में दो साल में पूरा होने वाला काम पांच साल में पूरा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल नहीं होने से ग्रामीण डुंगर, सेमला, परकंडी, मक्कूमठ आदि गांव के ग्रामीणों को तहसील मुख्यालय ऊखीमठ तक पहुंचने के लिए 25 किमी की दूसरी तय करनी पड़ रही थी। लेकिन अब पुल बन जाने के बाद यह दूरी सिर्फ 9.1 किमी रह जाएगी। निवर्तमान ग्राम प्रधान शांता देवी, प्रर्मिला देवी, वन पंचायत सरपंच देवेंद्र सिंह रावत, अरविंद रावत का कहना है कि पुल का कार्य पूरा होने से ग्रामीणों का इंतजार खत्म हो चुका है।



अमर उजाला ने लगातार उठाया मुद्दा

जुलाई में बरसात में खटोली घट में पैदल पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिस कारण स्कूली बच्चे और ग्रामीण आधे-अधूरे मोटर पुल से जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे थे। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद लगातार पुल निर्माण के लटके काम और पैदल पुलिया की बदहाली पर अभियान चलाते हुए 14 अगस्त, 9 अक्तूबर, 4 दिसंबर, 19 जनवरी को खबरें प्रकाशित कीं। जिसे संज्ञान में लेकर शासन व विधायक ने कार्यदायी संस्था को जरूरी निर्देश। अब, मोटर पुल बनकर तैयार हो गया है, जिससे कई गांवों की राह भी आसान हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed