{"_id":"5b672be04f1c1ba61f8b708a","slug":"31533488096-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृमि दिवस पर खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृमि दिवस पर खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। 10 अगस्त को कृमि दिवस के अवसर पर जनपद में स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। एडीएम गिरीश गुणवंत ने स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग को कृमि दिवस को सफल बनाने के लिए बेहतर इंतजाम के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में एडीएम ने कहा कि तय उम्र के बच्चे या छात्र-छात्राएं दवा से वंचित नहीं हों, इसका विशेष ख्याल रखा जाए। सीएमओ डा. एके झा ने विभागीय स्तरीय तैयारियों के बारे में जानकारी दी। अपर चिकित्साधिकारी डा. ओपी आर्य ने कहा कि कृमि के प्रकोप से बचाव के लिए पौष्टिक भोजन सबसे जरूरी है। बैठक में डीईओ माध्यमिक एलएस दानू, डीईओ बेसिक डा. वीएस चतुर्वेदी, हिमांशु नौडियाल, विपिन सेमवाल व हरेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।