फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   26 people ar corona positive

जिला अस्पताल के ड्राइवर समेत 26 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
26 people ar corona positive
शक्तिफार्म के सुरेंद्रनगर गांव में कंटनेमेंट जोन को चयनित करते पटवारी राम सिंह व अन्य राजस्व कर? - फोटो : SITARGANJ
जिले में मंगलवार को एक बार फिर 26 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इनमें रुद्रपुर जिला अस्पताल का एक ड्राइवर भी शामिल है। ड्राइवर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसके परिवार के तीन सदस्यों समेत उनके संपर्क में आए 17 लोगों के सैंपल लिए हैं। जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 256 पहुंच गई है।
विज्ञापन

दिल्ली से लौटे जसपुर निवासी 30 वर्षीय युवक, नोएडा से लौटे सुभाष नगर बाजपुर निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, जिला अस्पताल के 54 वर्षीय ड्राइवर, महाराष्ट्र से लौटे खटीमा प्रतापपुर निवासी 41 वर्षीय युवक, पंजाब से लौटे सितारगंज निवासी 51 वर्षीय युवक हरियाणा से लौटे नानकमत्ता निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति, हरियाणा से लौटी नानकमत्ता निवासी 27 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह दिल्ली से लौटे सुरेंद्रनगर (सितारगंज) निवासी 26 वर्षीय युवक, 64 वर्षीय बुजुर्ग, साउथ दिल्ली से लौटे शक्तिफार्म, सुरेंद्रनगर (सितारगंज) निवासी 26 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवती, 24 वर्षीय युवती, 15 वर्षीय किशोरी, 55 वर्षीय महिला, 23 वर्षीय युवती और दिल्ली से लौटा विवेक नगर, रुद्रपुर निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है।
विज्ञापन

इसके अलावा कोरोना संक्रमित के क्लोज कांटेक्ट में आने से गदरपुर की भोला कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय व आठ साल की बच्ची की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। नानकमत्ता निवासी दिल्ली से लौटी 43 वर्षीय महिला, 13 वर्षीय किशोरी, दिल्ली से लौटा टनकपुर निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति, दिल्ली से लौटा शिव कॉलोनी, खटीमा निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति, दिल्ली से लौटे खटीमा निवासी 20 वर्षीय युवक, रुद्रपुर सामिया इनक्लेव निवासी क्लोज कांटेक्ट में आई 24 वर्षीय युवती, दिल्ली से लौटा गदरपुर निवासी 18 वर्षीय युवक और दिल्ली से लौटा दिनेशुपर निवासी 25 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव निकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी के सैंपल 18 जून से 27 जून के बीच लिए गए थे। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि ड्राइवर के परिवार के सदस्यों समेत 17 के ट्रू नेट मशीन से सैंपल लिए गए हैं।
जसपुर के दो निगेटिव युवकों की रिपोर्ट दिखाई पॉजिटिव
रुद्रपुर। जिले के जसपुर निवासी दो युवकों की भी कोरोना रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव दिखाई गई थी जबकि बाद ट्रेस करने पर दोनों युवकों की रिपोर्ट निगेटिव निकली। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि एनसीडीसी लैब दिल्ली से मंगलवार को 28 कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट भेजी गई थी। इसमें जसपुर के दो युवकों की रिपोर्ट निगेटिव निकली। इसके बाद 28 कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या को घटाकर 26 किया गया।
कोरोना पॉजिटिव को कोविड केयर सेंटर ले गया था ड्राइवर
रुद्रपुर। जिला अस्पताल का कोरोना संक्रमित ड्राइवर कुछ दिन पहले एक कोरोना पॉजिटिव को कोविड केयर सेंटर में ले गया था। इस दौरान उसके साथ एक पीआरडी जवान भी था। पीआरडी जवान की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. टीडी रखोलिया ने बताया कि ड्राइवर को आइसोलेट किया गया था। वह जिला अस्पताल के कैंपस में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है।
जिले में 22 कोरोना संक्रमित हुए स्वस्थ
रुद्रपुर। जिले में मंगलवार को 22 और कोरोना पॉजिटिव लोग स्वस्थ हो गए। इनमें रुद्रपुर, सितारगंज, काशीपुर आदि जगहों के लोग शामिल हैं। सभी 14 दिन पहले आइसोलेट किया गया था। आइसोलेशन प्रभारी डॉ. गौरव अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को 22 लोगों के डिस्चार्ज होने के साथ ही जिले में अब तक कुल 170 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव केसों की रिकवरी दर 66 प्रतिशत पहुंच गई है।
क्वारंटीन की अवधि पूरी कर लौटे थे, अब हुआ कोरोना
सितारगंज/शक्तिफार्म। क्षेत्र में 12 लोगों में कोरोना की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया है। वहीं, इनके परिवारों में भी दहशत है। कोरोना पॉजिटिव लोगों में आठ शक्तिफार्म के सुरेंद्रनगर गांव से और चार लोग नानकमत्ता क्षेत्र के रहने वाले हैं।
हैरत की बात यह है कि सुरेंद्रनगर के पॉजिटिव लोग पंतनगर संस्थागत सेंटर से क्वारंटीन अवधि पूरी कर घर आ गए थे और नौ दिन बाद दो परिवारों के आठ लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पहले इन लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव बताई गई थी। एक ही सैंपल के दो प्रकार की रिपोर्ट आने से जांच पर सवाल उठ रहे हैं। इससे पूर्व भी स्वास्थ्य महकमा सात लोगों की गलत रिपोर्ट की बात स्वीकार कर चुका है।
सुरेंद्रनगर गांव में दो परिवारों के 18 लोग 13 जून को दिल्ली से पहुंचे थे। इनमें एक परिवार के 13 और दूसरे परिवार के पांच लोग शामिल थे। 14 जून को दोनों परिवारों को पंतनगर स्थित संस्थागत क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया था। इनमें से एक परिवार के 11 लोगों को तो 22 जून को जबकि बाकी बचे सात लोगों को 25 जून को जांच रिपोर्ट निगेटिव बताते हुए 14 दिन के होम क्वारंटीन की हिदायत के साथ घर भेज दिया गया था।
18 जून को लिए गए सैंपल के आधार पर मंगलवार को इनमें से एक परिवार की एक किशोरी और चार महिलाओं सहित छह लोग जबकि दूसरे परिवार की दो महिलाओं की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। एक ही गांव के आठ लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
इधर, एक ही सैंपल के दो प्रकार की रिपोर्ट आने से कोरोना की जांच पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि एक ही लोगों के दो प्रकार की रिपोर्ट आने से लोगों में जांच से विश्वास उठता जा रहा है।
कहा कि जांच रिपोर्ट में देरी होने से कोरोना के फैलने की आशंका बढ़ गई है। इससे पूर्व भी सितारगंज के सात लोगों को कोरोना पॉजिटिव बताने के बाद स्वास्थ्य महकमे ने अपनी गलती स्वीकारते हुए उस रिपोर्ट को गलत करार दिया था। इधर, नानकमत्ता के चार लोगों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
खटीमा : दिल्ली से आए तीन, मुंबई से आया एक व्यक्ति संक्रमित
खटीमा। नागरिक अस्पताल के जांच टीम लीडर डॉ. संदीप मिश्रा ने बताया कि 26 जून को 21 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इनकी रिपोर्ट मंगलवार को आई है। इसमें 17 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव जबकि चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित लोगों भूड़ निवासी 20 वर्षीय युवक 23 जून को दिल्ली से अकेले आया था, जिसे जांच के बाद आईटीआई क्वारंटीन सेंटर भेजा गया था। दूसरा संक्रमित ग्राम पटपूरा, सैजना निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति मुंबई से 24 जून को, तीसरा संक्रमित शिव कॉलोनी निवासी 44 वर्ष व्यक्ति दिल्ली से 25 जून को पत्नी, दो बच्चों के साथ आया था।
इसके अलावा संक्रमित वार्ड नंबर 11 राजीवनगर निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति भी 25 जून को दिल्ली से परिवार के साथ आया। उसे और उसके भतीजे को आईटीआई क्वारंटीन वार्ड में भर्ती किया गया था जबकि पत्नी और बेटी को होम क्वारंटीन किया गया था। इसमें भतीजे की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उसकी पत्नी और पुत्री का सैंपल लिया जा रहा है। बताया कि संक्रमितों के यात्रा इतिहास आदि को लेकर जांच जारी है।
गदरपुर : एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित
गदरपुर। नोएडा से लौटे वार्ड नंबर 2 भोला कॉलोनी निवासी एक परिवार के बच्ची समेत तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. संजीव सरना ने बताया कि सूचना देने के बाद राजस्व उपनिरिक्षक मुकेश कुमार ने कोरोना संक्रमित के घर के आसपास के एरिया को सील कर दिया है। संवाद

16 लोगों के सैंपल भेजे
काशीपुर। मोहल्ला अल्ली खां क्षेत्र में थर्मल स्क्रीनिंग का काम जारी है। बता दें कि एक परिवार के चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने पर प्रशासन ने मोहल्ले की दो गलियों को 11 जुलाई तक के लिए कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने बताया कंटेनमेंट जोन में उक्त परिवार के संपर्क में आए लगभग 16 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके अलावा क्षेत्र को लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed