फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   बेटियों व महिलाओं को घर से मिले स्वस्थ्य व सौहार्दपूर्ण माहौल

बेटियों व महिलाओं को घर से मिले स्वस्थ्य व सौहार्दपूर्ण माहौल

Sun, 07 Apr 2019 09:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
बेटियों व महिलाओं को घर से मिले स्वस्थ्य व सौहार्दपूर्ण माहौल
रुद्रप्रयाग। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के अंतर्गत राजकीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) रतूड़ा में ‘मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी’ और ‘बेटियों व महिलाओं का सामाजिक विकास’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीएलएड प्रशिक्षुओं ने स्वयं भी मतदान करने व आसपास के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

संस्थान में आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य सुधीर असवाल ने कहा कि अमर उजाला का अपराजिता अभियान समाज में नई सोच पैदा कर रहा है। उन्होंने अपराजिता के तहत मतदान जागरूकता अभियान की भी सराहना करते हुए कहा, कि लोकतंत्र में एक-एक वोट का विशेष महत्व है। एक वोट से प्रत्याशी हार-जीत जाते हैं। सत्ता परिवर्तन हो जाता है, जिसका असर विकास योजनाओं पर भी पड़ता है। इसलिए यह जरूरी है कि हम अपना मत सोच समझकर दें। प्रशिक्षु मनीष पटवाल ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। जबकि प्रशिक्षु अरविंद नेगी ने त्रिस्तरीय पंचायत से लेकर लोकसभा तक प्रत्याशियों के चयन के लिए विशेष योग्यता पर जोर दिया। कहा कि जनता को शिक्षित, कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार जनप्रतिनिधियों का चयन करना चाहिए, जो समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति के बारे में भी सोच सके। संगोष्ठी का संचालन करते हुए प्रशिक्षु ज्योत्सना व अमिता कप्रवाण ने कहा कि आधी आबादी में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन उन्हें अपनी क्षमता को पहचानते हुए स्वयं आगे बढ़ने की पहल करनी होगी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कहा कि बेटियों की शिक्षा व महिलाओं के सामाजिक विकास के लिए चलाया जा रहा यह अपराजिता अभियान आने वाले दिनों में सरकार के लिए योजना बनाने में मददगार होगा। इस मौके पर प्राचार्य ने सभी को लोकसभा चुनाव में आगामी 11 अप्रैल को मतदान में भागीदारी व अधिकाधिक लोगों को प्रेरित करने की शपथ भी दिलाई। संगोष्ठी में डॉ. विनोद यादव, डॉ. प्रियंका भट्ट, डॉ. राखी बिष्ट, डॉ. गुरू प्रसाद सती, हरि बल्लभ डिमरी, इंदुकांता भंडारी सहित 43 डीएलएड प्रशिक्षु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed