Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Ganga Mahotsav celebrated with Ganga Aarti

Rudraprayag News: गंगा आरती के साथ मनाया गंगा महोत्सव

Wed, 04 Nov 2026 07:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 04 Nov 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Ganga Mahotsav celebrated with Ganga Aarti
फोटो ---
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में बुधवार को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन और नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत गंगा महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गंगा आरती के साथ हुआ। इस दौरान लोकगीत और लोकनृत्य प्रतियोगिताओं के साथ जल एवं गंगा संरक्षण पर संगोष्ठी की गई। एकल लोकगीत प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम सेमेस्टर की स्नेहा ने प्रथम, बीए प्रथम सेमेस्टर की मानसी ने द्वितीय और बीए तृतीय सेमेस्टर की शिखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोकनृत्य में रितु प्रथम, सृष्टि द्वितीय और स्नेहा तृतीय रहीं। लोकगीत प्रतियोगिता में प्रीति बर्तवाल और डॉ. गिरिजा प्रसाद रतूड़ी तथा लोकनृत्य में प्रीति बर्तवाल और दीपिका कुंवर निर्णायक रहे। प्राचार्य प्रो. केसी दुदपुड़ी ने गंगा की निर्मलता और अविरलता बनाए रखने के साथ जल स्रोतों के संरक्षण में जनभागीदारी को जरूरी बताया। नोडल अधिकारी डॉ. तनुजा मौर्य ने कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed