{"_id":"5b672bde4f1c1bde6d8b66a4","slug":"181533488094-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग जनपद के ब्लाक मुख्यालयों में बनेंगे कोल्ड रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग जनपद के ब्लाक मुख्यालयों में बनेंगे कोल्ड रूम
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अब, काश्तकारों के साग-भाजी और फल खेतों में खराब नहीं होंगे। जनपद में अगस्त्यमुनि, जखोली और ऊखीमठ में जल्द कोल्ड रूम तैयार किए जा रहे हैं। जहां काश्तकार अपने फल व सब्जी को रख सकेंगे। इन कोल्ड रूम का निर्माण जिला योजना में किया जाएगा।
रुद्रप्रयाग जनपद में काश्तकारों की साग-भाजी और फल खेतों में खराब न हो इसके लिए उद्यान विभाग ब्लाक मुख्यालयों पर कोल्ड रूम स्थापित करेगा। विभाग ने जिला योजना में 5.5 लाख की लागत से प्रति कोल्ड रूम का प्रस्ताव तैयार किया है। इन कोल्ड रूम को ब्लाक मुख्यालयों में बनाया जाएगा। अधिकारियों की मानें तो स्वतंत्रता दिवस के बाद तीनों स्थानों पर कोल्ड रूम निर्माण की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। प्रत्येक कोल्ड रूम की क्षमता अधिकतम 4 टन की होगी। इस सुविधा से फल-सब्जी उत्पादक काश्तकारों को सबसे अधिक लाभ होगा। अधिक उत्पादन होने या सड़क खराब होने की स्थिति में काश्तकार इन कोल्ड रूम की मदद ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें प्रतिदिन के हिसाब से निर्धारित शुल्क देना होगा। शुल्क से प्राप्त राशि से कोल्ड रूम के संचालन व बिजली खर्च को वहन किया जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि 10 गुणा 11 लंबाई-चौड़ाई व ऊंचाई वाले कोल्ड रूम तैयार किए जाएंगे। यहां खुले में 4 टन व क्रेट में 3 टन सामान रखा जा सकेगा। इधर, जिलाधिकारी ने बताया कि काश्तकारों की फल-सब्जी अधिक समय तक सुरक्षित रहे और बाजार में नियमित सप्लाई हो, इसके लिए कोल्ड रूम जल्द बनाने का प्रयास है।