{"_id":"5b2a88904f1c1b614d8b75e7","slug":"121529514128-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"69 वर्षीय सरोजनी पंवार महिलाओं को सिखा रही योग के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69 वर्षीय सरोजनी पंवार महिलाओं को सिखा रही योग के गुर
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विनय बहुगुणा
रुद्रप्रयाग। 69 की उम्र में जहां अमूमन महिलाएं जोड़ों के दर्द, पीठ दर्द व अन्य शारीरिक परेशानियां कहती सुनाई देती हैं, वहीं इस उम्र में फिटनेस टिप्स दे रही सरोजनी देवी लोगों के लिए प्रेरणादायक है। सुबह और शाम नियमित योग कक्षाओं का संचालन कर वह योग से निरोग रहने के तरीके बता रही है।
अगस्त्यमुनि ब्लाक के ग्राम पंचायत कोठगी निवासी 69 वर्षीय सरोजनी देवी 6 वर्ष से महिलाओं व स्कूली बच्चों को योग के गुर सिखा रही हैं। सुबह और शाम को वह नियमित रूप से योग कक्षा का संचालन करती हैं। तड़के से शुरू उनकी दिनचर्या में गौशाला में मवेशियों को चारा देना, गाय का दूध दोना, गोबर निकालना, घर में भोजन, मवेशियों के लिए खेतों व जंगल से चारापत्ती जुटाना सहित खेती का काम करना शामिल है। सर्दी हो गर्मी, उन्हें कोई शारीरिक परेशानी नहीं होती, इसका प्रमुख कारण है, उनके द्वारा नियमित योगाभ्यास। दस वर्षों से वे नियमित योग कर रही हैं। उनकी सुबह योग के साथ शुरू होती है। उनकी योग कक्षा में स्कूली बच्चे भी शामिल होते हैं। शिक्षिका व स्थानीय निवासी लक्ष्मी शाह बताती हैं, कि नियमित योग से उम्र के इस पड़ाव में भी ताई, जहां स्वयं स्वास्थ्य व निरोग हैं। वहीं, वह अन्य महिलाओं स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित कर रही है। सरोजनी देवी कहती हैं कि वह बिना योग किए नहीं रह सकती। कहती है कि मेरा प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोग योग सीखे और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।