{"_id":"5b672cd04f1c1bb35d8b762f","slug":"111533488336-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप शिक्षाधिकारी की कार्यशैली से प्राथमिक शिक्षकों में भारी रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप शिक्षाधिकारी की कार्यशैली से प्राथमिक शिक्षकों में भारी रोष
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि की उप खंड शिक्षाधिकारी नंदा चंद्रा की कार्यशैली से नाराज प्राथमिक शिक्षकों ने आंदोलन का मन बना लिया है। उन्होंने एबीईओ पर शिक्षकों की लंबित प्रकरणों का निस्तारण नहीं करने का आरोप लगाया।
राकेश नैनवाल की अध्यक्षता में उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ रुद्रप्रयाग व चोपता शाखा की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एबीईओ की ओर से शिक्षिकाओं के बाल्य देखभाल अवकाश में भेदभाव किया जा रहा है। साथ ही कई अहम प्रकरणों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि एबीईओ की ओर से बिना कारण कई शिक्षकों का वेतन रोका जा रहा है, जिससे शिक्षकों में रोष है। बैठक में सर्वसम्मति से उपखंड शिक्षाधिकारी के विरोध में ब्लाक मुख्यालय में रैली का निर्णय लिया गया। बैठक में प्राथमिक शिक्षकों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में यात्रा भत्ता का भुगतान नहीं होने, ब्लाक में व्यवस्था व समायोजन व स्कूलों के विलीनीकरण के नाम पर समायोजन के विरुद्ध कार्य करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विक्रम झिंक्वाण, मंत्री रणवीर सिंह, चारुचंद्र खंडूड़ी, चंद्रमोहन, जगदीश बर्तवाल, उपेंद्र बिष्ट और मातबर सिंह आदि शिक्षक मौजूद थे।