फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   तल्लानागपुर महोत्सव के दूसरे दिन संस्कृति की धूम

तल्लानागपुर महोत्सव के दूसरे दिन संस्कृति की धूम

Fri, 02 Nov 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
तल्लानागपुर महोत्सव के दूसरे दिन संस्कृति की धूम
रुद्रप्रयाग। तल्लानागपुर विकास कृषि एवं पर्यटन मेले के दूसरे दिन कवियों की कविताओं और महिला मंगल दलों के लोकनृत्यों ने समा बांधा। दर्शकों ने सभी की प्रस्तुतियों को खूब सराहा।
विज्ञापन

चोपता-चांधधार में आयोजित मेले के दूसरे दिन कार्यक्रमों का शुभारंभ एसबीआई के शाखा प्रबंधक किशोर कुमार घोष ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेलों के जरिए लोग आपस में जुड़ते है। जबकि विशिष्ट अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. संजय सचान ने स्थानीय मेलों को रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया। इसके बाद कलश संस्था के कवि सम्मेलन में संचालक ओपी सेमवाल ने चुनौ की घडयलि मा चकडूतों न भोला कर्यु च त्यार.. कविता के माध्यम से चुनावी माहौल की सरगर्मियों को उजागर किया। अश्विनी गौड ने सैंणा गुंगडा बांजा पड्या, कुठार रीता होयां, कविता के माध्यम से पलायन से गांवों की स्थिति को बया किया। जबकि लोक कवि मुरली दीवान ने यखुली न पैटि भोल, दगड़ा मां तु भादु ल्हिेजै..कविता से सहभागिता पर जोर दिया। वहीं जगदंबा चमोला ने यति बी क्या जरा भ्वीं खुट्टा ट्यौ दूं, द्वी स्यौर आटु कै कु निं होंद घोर मां, कविता से समाज में कम हो रहे आपसी प्रेम पर प्रकाश डाला। इसके अलावा तेजपाल सिंह रावत ने बडी-बड़ी शख्सियतों दगड़ि मुलाकात ह्वेगी आज मेरी, विक्रम कप्रवाण ने कांधी मां बंदुकि छिन, अनूप नेगी ने जै कु नाम स्यौद काटी-काटी हाथ बडि, ललित गुसाई ने एंच वलै किरपा ह्वै, अनीता मेवाल ने नारी का परिपेक्ष्य मा ज्यादा क्या लेखी, कविता का पाठ किया। महोत्सव में महिला मंगल दल बजूण, स्वारी, ग्वांस, मलाऊं, चोपता ने थड्या, चौंफला, झूमेलों आदि लोक नृत्यों पर आधारित प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर लक्ष्मण सिंह बवाल, एलएस नेगी, महेंद्र सिंह नेगी, दीप राणा, ग्राम प्रधान कमला देवी, शिवराज सिंह नेगी, सतवीर जग्गी, मनीष मेवाल, भूपेंद्र सिंह, हरीश वशिष्ठ सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed