फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roorkee Accident news: newly elected president car overturned, one dead

Roorkee: चुनाव जीतकर समर्थकों के साथ लौट रहे नवनिर्वाचित प्रधान की कार पलटी, एक की मौत

Fri, 30 Sep 2022 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 30 Sep 2022 07:13 PM IST
सार

भगवानपुर ब्लॉक से जीत का प्रमाणपत्र लेकर शमशेर अली अपने समर्थकों के साथ कार से गांव लौट रहे थे।जैसे ही उनकी कार रसूलपुर के पास हाईवे पर पहुंची तो अचानक अगले टायर में पंक्चर हो गया। इससे कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में जा गिरी और बिजली के खंभे से टकरा गई।

विज्ञापन
Roorkee Accident news: newly elected president car overturned, one dead
शव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

चुनाव जीतकर समर्थकों के साथ कार से घर लौट रहे नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान की कार पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं ग्राम प्रधान समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, हादसे की सूचना से चुनाव की जीत गम में बदल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली।

विज्ञापन


बुग्गावाला थाना क्षेत्र के गांव लालवाला खालसा निवासी शमशेर अली ग्राम प्रधान के पद पर खड़े थे। बृहस्पतिवार को परिणाम आने के बाद उन्हें विजयी घोषित किया गया। जीत से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। भगवानपुर ब्लॉक से जीत का प्रमाणपत्र लेकर शमशेर अली अपने समर्थकों के साथ कार से गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही उनकी कार रसूलपुर के पास हाईवे पर पहुंची तो अचानक अगले टायर में पंक्चर हो गया। इससे कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में जा गिरी और बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे कार के अंदर बैठे सुखपाल सिंह (55) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान शमशेर अली सहित मुनफैद और इमरान घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही यूपी के फतेहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गांव में प्रधान के समर्थकों को हादसे की जानकारी मिली तो खुशी का माहौल गम में बदल गया। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि जहां पर घटना हुई है, वह फतेहपुर थाना क्षेत्र में आता है। वहां की पुलिस ही पूरे मामले में कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed