भाजपा से नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी रहे रहीश अल्वी ने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
सोमवार को कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कैंप कार्यालय पर अल्वी और उनके समर्थकों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस दौरान विधायक ने कहा कि लोग प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ले रहे हैं। भाजपा सरकार में प्रदेश का युवा बेरोजगार है। रहीश अल्वी ने कहा कि वह पहले भी कांग्रेस में थे और अब उन्होंने घर वापसी की है। भाजपा में उनकी उपेक्षा की जा रही थी। क्षेत्र के विकास के लिए बड़े नेताओं से भी संपर्क किया, लेकिन उन्होंने कलियर जैसे विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल की अनदेखी की। मौके पर मीर हसन, मुबारिक, डॉ. शाहजाद, मोबिन, जरीफ अहमद, नसीम ,अब्दुल बारी उर्फ भूरा, अब्दुल लतीफ, नूरहसन, सद्दन शेख, नफीस, आरिफ, अलीजान, इरशाद मलिक मौजूद रहे।