{"_id":"6ae4e7b210cbb3b29200d494","slug":"two-youths-die-in-road-accidents-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1102792-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों हादसों में जान गंवाने वालों के शवों को पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लिब्बरहेड़ी गांव निवासी विवेक कुमार (19) अपनी स्कूटी से रुड़की से अपने गांव वापस जा रहा था। जैसे ही वह मंगलौर गुड़ मंडी के पास देवबंद तिराहे के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी से विवेक सड़क पर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रुड़की के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था।
वहीं, दूसरे हादसे में लिब्बरहेड़ी के पास एक फैक्टरी में काम करने वाली नसीरपुर गांव निवासी महिला आदेश (35) की लिब्बरहेड़ी गेट के पास दिल्ली हाईवे पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही महिला का शव भी रुड़की सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। दोनों हादसों की जानकारी जैसे ही उनके परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। कार्यवाहक पुलिस क्षेत्राधिकारी ओशिन शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को दो सड़क हादसों में एक युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।