{"_id":"6ae4e75f4ffb55b4fa0d54e7","slug":"car-overturns-on-roadside-following-a-collision-motorcyclist-sustains-serious-injuries-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1102791-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: भिड़ंत के बाद कार सड़क किनारे पलटी, बाइक सवार गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: भिड़ंत के बाद कार सड़क किनारे पलटी, बाइक सवार गंभीर घायल
विज्ञापन
मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव के पास बृहस्पतिवार रात बाइक और कार की भिड़ंत हो गई। घटना के दौरान कार, बाइक से टकराकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
घटना में बाइक सवार अजय निवासी सुल्तानपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक और कार की भिड़ंत होते देख ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। इस दौरान चालक कार से निकलकर फरार हो गया। मौके पर आए ग्रामीणों ने मामले की सूचना सुल्तानपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अजय को सुल्तानपुर स्थित एक निजी अस्पताल भिजवाया।
वहां पर डॉक्टर ने अजय की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि रात्रि में मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव के पास हुई कार और बाइक की भिड़ंत होने की जानकारी है। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक और कार दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। बाइक सवार सुल्तानपुर निवासी अजय की हालत गंभीर बताई जा रही है। कार चालक मौके से फरार हो गया था। उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।