फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Youth dies after being hit by tractor-trolley, one serious

Roorkee News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर युवक की मौत, एक गंभीर

Fri, 01 Dec 2023 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by tractor-trolley, one serious
I
विज्ञापन

IIपुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
I
I
I
ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। ट्रैक्टर चालक मौका पाकर भाग निकला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर चालक की खोजबीन शुरू कर दी है।
I
Iझबरेड़ा क्षेत्र के मौलना गांव निवासी अर्जुन (22) वर्ष भगवानपुर थाना क्षेत्र की एक फैक्टरी में नौकरी करता था। बृहस्पतिवार रात को वह अपने साथी नरेन्द्र के साथ ड्यूटी से घर लौट रहा था। जब वह दोनों बाइक लेकर इकबालपुर पहुंचे तो उनकी मोटर साइकिल सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गई। इससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रुड़की अस्पताल ले जाया गया गया।
विज्ञापन

I
I
I
Iवहां पर चिकित्सकों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं गंभीर रूप से घायल नरेन्द्र की हालत बिगड़ती देख चिकित्सक ने उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चालक को जल्द ही चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed