फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Youth beaten with hockey stick for asking for hair, condition critical

Roorkee News: बाल मांगने पर युवक के साथ हॉकी से मारपीट, हालत नाजुक

Fri, 27 Feb 2026 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Youth beaten with hockey stick for asking for hair, condition critical
कोतवाली क्षेत्र के बूड़पुर जट्ट गांव में बच्चों की बॉल वापस मांगने पर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




ग्राम बूड़पुर जट निवासी किशन सिंह ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र अंशुल प्राइमरी स्कूल के बाहर खड़ा था। पास में कुछ छोटे बच्चे वॉलीबाल खेल रहे थे। तभी गेंद अचानक स्कूल परिसर के भीतर चली गई। जब बच्चे अपनी बॉल लेने अंदर गए तो वहां मौजूद कुछ युवकों ने उन्हें डरा-धमकाकर भगा दिया।
विज्ञापन




बच्चों ने बाहर आकर अंशुल से मदद मांगी। जब अंशुल बच्चों की बाल दिलाने अंदर गया और वहां हॉकी खेल रहे अक्षय राठी व किट्टू से गेंद वापस मांगी तो विवाद शुरू हो गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अक्षय और किट्टू ने अंशुल के साथ अभद्रता करते हुए जातिसूचक गालियां दीं और हॉकी से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उनके तीन अन्य साथियों ने भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। अंशुल के शोर मचाने पर गांव के लोग एकत्र हो गए जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। मारपीट में अंशुल को गंभीर चोटें आई हैं। घायल के पिता किशन सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों अक्षय राठी व किट्टू निवासी बूडपुर जट्ट तथा तीन अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed