Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Youth attacked with baton outside showroom, serious

Roorkee News: शोरुम के बाहर युवक पर डंडों से हमला, गंभीर

Sat, 03 Dec 2022 06:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with baton outside showroom, serious
शोरूम के बाहर एक युवक पर कुछ लोगों ने डंडों से हमला कर दिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। पुलिस ने करीब 12 लोगों पर बलवा समेत जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

झबरेड़ा क्षेत्र के गांव बलेलपुर निवासी मोहम्मद साजिद ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी कुछ लोगों से चुनावी रंजिश चली आ रही है। बृहस्पतिवार की शाम उनका भाई तालिब किसी काम से रामनगर आया था। आरोप है कि यहां पर उक्त लोगों ने उसे घेर लिया और एक शोरूम के बाहर बेरहमी से डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, हमले की घटना शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस सेे कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जब्बार, शहनवाज, नईम, सत्तार और दानिश निवासी सफरपुर और आठ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed