Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Visited the 31 feet tall Govardhan Maharaj in the cowshed.

Roorkee News: गौशाला में 31 फीट के गोवर्धन महाराज के किए दर्शन

Wed, 18 Nov 2026 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Visited the 31 feet tall Govardhan Maharaj in the cowshed.
गोपाष्टमी पर चावमंडी गौशाला में उमड़े श्रद्धालु, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता बच्चे सम्मानित
विज्ञापन

अनुष्का गोयल के प्रसाद को मिला पहला स्थान, एचएम कपूर दूसरे और अनिल तीसरे स्थान पर रहे
चावमंडी स्थित गौशाला सभा में गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गोबर से भगवान गोवर्धन महाराज की 31 फीट लंबी भव्य प्रतिमा तैयार की गई, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। प्रतिमा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गौशाला पहुंचे। लोगों ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।


कार्यक्रम में गोवर्धन महाराज को लगाए गए छप्पन भोग ने विशेष आकर्षण बटोरा। श्रद्धालु अपने घरों से तरह-तरह के पकवान और प्रसाद बनाकर लाए थे। सभी प्रसाद को एक स्थान पर सजाया गया। इसके बाद निर्णायक मंडल ने श्रेष्ठ प्रसाद का चयन किया। प्रतियोगिता में अनुष्का गोयल के प्रसाद को प्रथम, एचएम कपूर के प्रसाद को द्वितीय और अनिल के भोग को तृतीय स्थान मिला। इस दौरान गौशाला सभा की ओर से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया। बच्चों ने चित्रों के माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को उकेरा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी लोगों का मन मोह लिया। गौशाला सभा के अध्यक्ष प्रमोद गोयल ने कहा कि गोपाष्टमी भारतीय संस्कृति में गाय की सेवा, श्रद्धा और संरक्षण का संदेश देने वाला पर्व है। महामंत्री प्रवीण संधू ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सेवा, संस्कार और एकता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। सहसचिव एवं प्रतियोगिता संयोजक डॉ. राजकुमार उपाध्याय ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में वीरेंद्र गर्ग, अनिल गोयल, अरविंद गौतम, एचएम कपूर, मनोज गोयल, रामगोपाल, बीबी गुप्ता, संजीव गोयल, संजय गोयल, अमित गोयल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed