Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmers get two new varieties in autumn sugarcane sowing

Roorkee News: शरदकालीन गन्ना बुआई में किसानों को मिली दो नई प्रजातियां

Wed, 18 Nov 2026 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers get two new varieties in autumn sugarcane sowing
को-21012 व को-20016 के 1 लाख पौधे उपलब्ध करा रहा मिल प्रबंधन
विज्ञापन

रेड राॅट (लाल सड़न) रोग से प्रभावित 0238 प्रजाति से परेशान किसानों को शरदकालीन गन्ना बुआई में नए विकल्प उपलब्ध होंगे। शुगर मिल प्रबंधन गन्ने की दो नई विकसित प्रजातियों को बीज किसानों को उपलब्ध करा रहा है। दोनों प्रजातियों के एक लाख पौधे किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसानों की मांग के अनुसार उन्हें पौधों की आपूर्ति होगी।


अतिवृष्टि और गन्ना प्रजातियों पर लगने वाले रोग से परेशान किसानों के लिए मिल प्रबंधन की ओर से नये पेराई सत्र के लिए गन्ना प्रजनन संस्थान करनाल में विकसित गन्ने की दो नई प्रजातियों को-21012 व को-20016 का बीज उपलब्ध कराने के लिए करार किया गया था। शरदकालीन गन्ना बुआई से पहले दोनों प्रजातियों के पौधे मिलने शुरू हो गए थे। लक्सर शुगर मिल के यूनिट हेड एसपी सिंह ने बताया कि को-21012 व को-20016 जल्दी पकने वाली अगेती प्रजाति है। इनमें सुक्रोज की मात्रा और रिकवरी बेहतर है। दोनों प्रजातियों का उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र जिसमें उत्तराखंड, पश्चिम व मध्य उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा राज्यों में जलवायु, मृदा, पारिस्थितिकी, रोग और कीट आदि परिस्थितियों को ध्यान में रखकर परीक्षण किया गया है। प्रजातियों के एक लाख पौधे किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। फरवरी माह तक मांग के अनुसार बीज उपलब्ध कराया जाएगा। नई प्रजातियों को किसानों तक पहुंचाने के साथ ही किसानों को बुआई के समय, बीज की मात्रा, खेत की तैयारी, खाद व उर्वरक प्रबंधन, सिंचाई, रोग से बचाव आदि के संबंध में भी जानकारी उपलब्ध होगी, ताकि किसान और चीनी मिल दोनों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed