Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Wrestlers showcase their strength at state-level wrestling competition

Roorkee News: राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम

Mon, 23 Nov 2026 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 23 Nov 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers showcase their strength at state-level wrestling competition
प्रदेशभर के पहलवानों ने लिया हिस्सा, विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने हासिल किए प्रथम स्थान
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. एसपी देशवाल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह, अंतरराष्ट्रीय रेफरी कीर्तिस्ना आर्य को किया सम्मानित
मंगलौर। नारसन विकासखंड के भरतपुर लिब्बरहेड़ी गांव स्थित श्री चंदगीराम सर्वजन हितकारी ओम व्यायामशाला में उत्तराखंड राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे प्रतिभावान पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला और दमखम का प्रदर्शन किया। मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला।

कार्यक्रम में उत्तराखंड कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं भारतीय कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. एसपी देशवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में मेहनत और अनुशासन के महत्व पर जोर दिया। उद्घाटन अवसर पर केसरी पहलवान ओमवीर और उत्तराखंड कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष राहुल प्रभात शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि ने अंतरराष्ट्रीय रेफरी कीर्तिस्ना आर्य को सम्मानित किया।
विज्ञापन

संघ के कोषाध्यक्ष राहुल प्रभात शर्मा ने बताया कि फ्रीस्टाइल कुश्ती के 57 किलोग्राम वर्ग में नितिन कुमार, 61 किलोग्राम में मोहित कुमार नौटियाल, 65 किलोग्राम में वासिल, 70 किलोग्राम में मोहित लोहान, 74 किलोग्राम में देव चौधरी, 79 किलोग्राम में शुभम, 86 किलोग्राम में कुणाल, 92 किलोग्राम में सत्यम कुमार, 97 किलोग्राम में अवतार सिंह और 105 किलोग्राम वर्ग में मुख्तार अहमद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, ग्रीको रोमन कुश्ती के 55 किलोग्राम में सचिन, 60 में अमित कुमार, 67 में आदित्य कुमार, 72 में अनस, 82 में आकर्ष मिश्रा, 87 में प्रद्युम्न, 97 में गौरव राव और 130 किलोग्राम वर्ग में उमंग ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में रेफरी प्रतीकृष्णा आर्या, कुश्ती प्रशिक्षक नावेद, आकाश कुमार, अक्षय राठी, जोगिंदर सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed