फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Workers should work unitedly in corporation elections

निगम चुनाव में कार्यकर्ता एकजुट होकर करें कार्य

Sun, 03 Nov 2019 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Workers should work unitedly in corporation elections
भाजपा के प्रदेश महामंत्री, संगठन अजय कुमार ने कहा कि भाजपा को जिताने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें। साथ ही घर-घर जाकर मतदाताओं में भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार करें।
विज्ञापन

रविवार को नगर निगम चुनाव को लेकर रामनगर स्थित एक होटल में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए अजय कुमार ने कहा कि नगर निगम चुनाव में मेयर और पार्षद के प्रत्याशियों को जीत दिलाना ही हमारा लक्ष्य है। इसके लिए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की ही रीढ़ है, इसलिए कार्यकर्ताओं को जी जान से जुटना होगा। इस दौरान उन्होंने निगम चुनाव की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल और प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रोहिला को दी। साथ ही बताया कि मतदान तक दोनों ही रुड़की में कैंप कर चुनाव की रणनीति तैयार करेंगे। इस दौरान विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर प्रत्याशी मयंक गुप्ता, जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, अमन त्यागी, अशोक आर्य, डॉ. अनिल शर्मा, सीएम के ओएसडी ठाकुर नरेंद्र सिंह, प्रदीप चौधरी, सुभाष वर्मा, प्रमोद गोयल, सतीश कौशिक, सुनील साहनी, अरविंद गौतम समेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed