फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Women are no less than men: Saini

पुरुषों से किसी काम में कम नहीं महिलाएं : सैनी

Sat, 20 Nov 2021 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Women are no less than men: Saini
नगर के सीमली मोहल्ले में नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेसियों की तरफ से महिलाओं को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। इससे पहले देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता मास्टर कुशलपाल सैनी ने समारोह की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन परंपरा में महिला को देवी मानकर उसकी पूजा की जाती है। इसी वजह से पूरी दुनिया में भारत को विश्व गुरु का दर्जा मिला था। आज भी हमारी महिलाएं विज्ञान, तकनीकी, खेल, लेखन और उद्योग सहित हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार की बालिकाओं को बालक से कमतर न समझें और उन्हें शिक्षा के उचित अवसर देकर आगे लाएं। इसके बाद बाला देवी, बबीता, कुसुम, कमला, सुमित्रा, दीपा, गीता, नीलम, शिया, माया, सुनीता, दयावती, कमलेश, बबली, रामसबरी, सुनीता, मंजू, रंजीता, कमलेश, नरेशो, बेबी, संगीता, शिमला और अल्का आदि को शॉल भेंटकर उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर मंजीत कुमार, अजीत सिंह, सुशील झनकी, हरी भारद्वाज व बलबीर स्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed