फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Woman missing with five-year-old son

Roorkee News: पांच साल के बेटे के साथ महिला लापता

Thu, 03 Sep 2026 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Woman missing with five-year-old son
कोतवाली क्षेत्र के मुंडलाना गांव से एक विवाहिता अपने पांच साल के मासूम बेटे के साथ संदिग्ध परिस्थिति में अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी और अपहरण की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मां-बेटे की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में मुंडलाना गांव निवासी युवक ने बताया कि 31 अगस्त को तड़के करीब 4:21 बजे उसकी 24 वर्षीय पत्नी घर से बिना बताए कहीं चली गई। जाते वक्त वह अपने साथ एक बैग और पांच साल के बेटे को भी ले गई है। घटना के वक्त जब परिजनों की नींद खुली और महिला घर पर नहीं मिली तो उन्होंने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद महिला के बैग और बच्चे के साथ घर से बाहर जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद परिजनों की चिंता और अधिक बढ़ गई। परिजनों का कहना है कि उन्होंने रिश्तेदारों और जानकारों के यहां भी काफी खोजबीन की लेकिन मां-बेटे का कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पति की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर उनकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही दोनों को सकुशल तलाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed